जालौन। क्रिकेट मैच के दौरान युवक से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में निवासी अंशुल ने पुलिस को बताया कि गांव के सुंदर के साथ वह क्रिकेट मैच खेल रहा था। क्रिकेट मैच में आउट होने को लेकर सुंदर ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
मना करने पर उन्होंने मारपीट कर दी। मारपीट में उन्होंने डंडा मारकर उन्हें घायल कर दिया। इतना ही नहीं जब अन्य युवकों ने बीच बचाव कराया तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।