कोंच। पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में बुधवार को रुपये निकालने गए एक ग्राहक की जेब सेे टप्पेबाजों ने तकरीबन दस हजार रुपए निकाल लिए। देवगांव निवासी दीनदयाल पुत्र रामनाथ ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह पीएनबी गया था।
जहां उसने खातेे सेे दस हजार रुपये निकाले। चार नोट फटे थेे जिन्हें बदलनेे के लिए उसनेे निकाले। शेष 9600 रुपए जेब में रख लिए। नोट बदलने वह कैशियर के पास गया था। इसी बीच किसी टप्पेबाज ने जेेब सेे रुपए मार दिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।