फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोंच-एट शटल ट्रेन अब सरसोकी तक दौड़ेगी

Fri, 08 Mar 2024 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। कोंच एट शटल ट्रेन का 120 साल का इतिहास बदलने जा रहा है। यह ट्रेन अब सरसोकी तक जाएगी। रेल मंत्रालय ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। शटल सरसोकी तक बढ़ने से कोंच क्षेत्र की लाखों की आबादी को फायदा मिलेगा। सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा का क्षेत्र वासियों को चुनावी तोहफा भी माना जा रहा है।
विज्ञापन


ब्रिटिश शासन में 1904 में कोंच-एट के बीच 13 किलोमीटर ब्रॉडगेज लाइन डालकर शटल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। भारतीय रेल के इतिहास में यह सबसे छोटी ब्रॉडगेज लाइन है। जोकि 120 सालों से सिर्फ 13 किलोमीटर ही सफर करती रही है। आर्थिक नुकसान के बावजूद रेल मंत्रालय ने उसे जारी रखा। स्थानीय लोगों ने इसे सरसोकी तक बढ़ाने के लिए कई बार आंदोलन भी किए। सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने लगातार प्रयास कर इस शटल ट्रेन को सरसोकी स्टेशन तक बढ़वाया है। इसकी समयसारिणी भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा यहां स्टाफ भी बढ़ाया जा सकता है। सिर्फ किराया और तिथि की घोषणा होना बांकी है।


रेलवे बोर्ड से ट्रेन संचालन की अनुमति मिल गई है। जल्द ही ट्रेन संचालन की तारीख तय कर दी जाएगी। ट्रेन संचालन की तारीख के साथ ही नया किराया भी लागू कर दिया जाएगा। इस ट्रेन में पैसेंजर का किराया लागू होगा।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल


अब 13 नहीं 46 किलोमीटर जाएगी ट्रेन

अभी यह ट्रेन कोंच से एट के बीच 13 किलोमीटर का सफर तय करती है। अब इसे सरसोकी स्टेशन तक 33 किलोमीटर बढ़ाया गया है। अब यह ट्रेन 46 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

इस तरह दौड़ेगी शटल
शटल का कोंच स्टेशन से पहले फेरा सुबह 4: 25 पर जाएगी जो एट पांच बजे पहुंचेगी, एट से पांच बजकर दो मिनट पर चलेगी भुआ पांच बजकर 13 मिनट पर पहुंचेगी, भुआ से पांच बजकर 15 मिनट पर चलेगी, उरई पांच बजकर 26 मिनट पर पहुंचेगी, उरई से पांच बजकर 28 मिनट पर चलेगी सरसोकी पांच बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी, सरसोकी से छह बजकर 15 मिनट पर चलेगी जो कोंच सात बजकर 15 मिनट पर आएगी। शटल दूसरा फेरा लेकर कोंच से आठ बजकर पांच मिनट पर चलेगी जो नौ बजकर 50 पर सरसोकी पहुंचेगी, सरसोकी से 10 बजकर 20 मिनट पर चलेगी जो कोंच 11 बजकर 50 मिनट पर आएगी। तीसरा फेरा लेकर शटल कोंच से दोपहर 3 बजे चलेगी जो सरसोकी 4 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी, सरसोकी से शाम 5 बजे चलेगी जो 6 बजकर 30 मिनट पर कोंच आएगी। चौथा फेरा लेकर शटल सात बजकर 10 मिनट पर जाएगी जो सरसोकी आठ बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी, सरसोकी से नौ बजकर 40 मिनट पर चलेगी जो कोंच 11 बजकर 10 मिनट पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें