उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डिजिटलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेशीय कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष ठाकुरदास यादव ने कहा कि स्कूलों में डिजिटलाइजेशन का नया फरमान शिक्षकों पर थोपा जा रहा है। पुरानी पेंशन के मामले में सरकार संवेदनहीन रवैया अपना रही है। शिक्षक नेता आफ़ताब आलम ने कहा कि डिजिटिलाइजेशन के पहले संसाधन देना जरूरी है। शिक्षकों की समस्याएं दूर की जाए। इस दौरान आलोक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र चौहान, भानु यादव,अजय भदौरिया, प्रवीण महान,श्रवण निरंजन ,संजीव भदौरिया, अश्वनी यादव,सुनील निरजंन, शीलू पाठक ,सौरभ श्रीवास्तव, योगेश निरंजन ,श्यामजी, मो उवेश, नित्यानंद प्रजापति, आकाश द्विवेदी, जागेश यादव, रामलाल निरंजन ,आसिफ, जितेंद्र यादव, अंजूबाला, अरविंद सिंह,सर्वेश, शर्मा, कुलदीप यादव, शिवम आदि मौजूद रहे।