फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशना पहलवान ने चार मिनट में लाल सिंह को किया चितं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर की ऐतिहासिक लंका मीनार परिसर में नाग पंचमी के अवसर पर दंगल का आयोजन हुआ। इसमें किशना ने चार मिनट में धोबी पछाड़ देकर लाल सिंह को चित कर दिया।
विज्ञापन

दंगल और मेले का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव व पूर्व विधायक डाॅ. अरुण मेहरोत्रा ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर दोनों नेताओं ने पहलवानों से परिचय किया व हाथ मिलवाया। इस दौरान एक दर्जन पहलवानों ने अपनी कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया।
पहली कुश्ती कालपी के किशना पहलवान व भोगनीपुर के लाल सिंह पहलवान के बीच हुई। किशना ने चार मिनट में धोबी पछाड़ दांव से लाल सिंह को चित्त कर दिया। इस दौरान जमकर तालियां बजीं।
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती सोनू पहलवान व रवि पहलवान के बीच हुई। इसमें सोनू पहलवान ने रवि पहलवान को तीन मिनट में चरखा दांव से चित्त कर दिया। तीसरी कुश्ती देवपुरा के पहलवान पंकज व कालपी के देव पहलवान के बीच हुई। दोनों पहलवानो ने कड़ी मशक्कत की इसके बाद कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें