उरई । भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के ऊपर अलवर (राजस्थान) में हुए हमले के विरोध में सोमवार को किसान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
मोर्चा के संयोजक कामरेड कैलाश पाठक के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। एडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि हमलावर भाजपा सांसद के नजदीकी थे। यह हमला राकेश टिकैत के ऊपर नहीं बल्कि पूरे अन्नदाता किसान पर है। आंदोलन को समाप्त कराने के षड़यंत्र का एक हिस्सा है। इस दौरान संघर्ष मोर्चा के नेता सुरेश निरंजन, रेहान सिद्दीकी, राकेश सिपौलिया, शिवराम तिवारी, नरेश श्रीवास्तव, देवेश चौरसिया, गिरेंद्र सिंह कुशवाहा, संतोष राजपूत, कुलदीप चतुर्वेदी, अशोक द्विवेदी, अनिल शर्मा, सुरेंद्र सरसेला, विनय पाठक, रामकृष्ण शुक्ला आदि मौजूद रहे।