फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से माल समेट पथराव कर भागे चोर

विज्ञापन
आटा में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। किसान के घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। आहट मिलने पर घर वालों ने पीछा किया तो चोर पथराव कर अंधेरे में भाग निकले। शनिवार सुबह परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

आटा कस्बा निवासी किसान मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात उसकी पत्नी व बहू कमरे में सो रहे थे। तभी घर के पीछे के रास्ते से 5-6 चोर घुस आए। कमरे का ताला तोड़कर सोने की एक जोड़ी झुमकी, चार चूड़ी, नाक की बेसर, हाफ पेटी चांदी की, एक जोड़ी पायल चुराकर दूसरे कमरे में रखे बक्से को जब उठाने लगे तभी खटपट की आवास सुन वह जाग गए। जिस पर चोर पीछे के रास्ते इधर उधर भागने लगे। मोहनलाल व उसकी पत्नी ने चोरों को दौड़ाया तो उन्होंने ईट-पत्थर चलाते हुए भाग निकले। परिजनों के मुताबिक रात में 112 नंबर नहीं लगा। शनिवार की सुबह आटा पुलिस को घटना की जानकारी दी। मोहन के मुताबिक उसका बड़ा बेेटा कानपुर में आईटीआई कर रहा है। चोर लगभग दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। बक्से और अटैची घर के पास ही खाली पड़े मिले। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर जेवर नगदी किए पार
माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम बिजदुआं में कई चोरों ने देर रात दो घरों को निशाना बनाया। अलमारी में रखे सोने के जेवरात व नगदी ले भागे। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिजदुआं में शुक्रवार रात किसान नोने साह पुत्र दुजू के दरवाजे का ताला काटकर चोर घर के अदंर घुस गए। अलमारी में रखे 45 हजार रुपये, सोने की अगूंठी आदि गए। इसके बाद मजदूर झुंडन पुत्र नीहू दोहरे के घर में छत होकर अंदर घुस गए। बक्सा में रखे 52 हजार रुपये कीमती सामान ले गए। दरवाजे पर आवाज सुन ग्रह स्वामी मजदूर झुंडन जाग गए। शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गोहन एसओ राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। (संवाद)

आटा में चोरी के बाद बक्सा दिखाता ग्रह स्वामी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें