फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल अधिकार दिवस पर हुई खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
मींगनी में खो-खो खेलती बालिकाएं। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर शुक्रवार को चाइल्ड लाइन 1098 के तत्वावधान में माधौगढ़ ब्लाक के ग्राम मींगनी में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन

मींगनी गांव के सरकारी विद्यालय के परिसर में हुई सभा में चाइल्ड लाइन के जिला कोआर्डिनेटर शिवमंगल सिंह ने कहा कि बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षा की है, इसलिए सरकार ने बच्चों के लिए शिक्षा के अनिवार्य अधिकार का कानून बनाया है। कहा कि हर बच्चे को पढ़ाई लिखाई में ध्यान देना चाहिए। इस युग में गरीब पृष्ठभूमि के परिवारों के बच्चे भी कई क्षेत्रों में शिखर को छू रहे हैं, जिससे उनके अभिभावकों और क्षेत्र व जिले का नाम रोशन होता है।
सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार ने बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास के टिप्स बताए। प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रामभरत तिवारी, शिवम सोनी, दिनेश, पंकज, प्रीती वर्मा व मयंक कुमार ने भी विचार रखे। इस दौरान खो-खो, कबड्डी आदि की प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें बच्चों ने हुनर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें