उरई। कृषि विज्ञान केंद्र पर संचालित 25 दिवसीय मशरूम उत्पादक प्रशिक्षण के दौरान ग्राम डकोर के प्रगतिशील मशरूम उत्पादक ओमकार सिंह ने प्रतिभागियों को बटन मशरूम उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने बताया की आजकल खेती योग्य भूमि कम होती जा रही है। लिहाजा इस समय ऐसी तकनीकी की जरूरत है जो कम जगह एवं कम समय में अधिक लाभ दे सके। बटन मशरूम कम जगह में ज्यादा आमदनी की खेती है। 50 हजार की लागत में कम से कम डेढ़ रुपये कमाया जा सकता है। उन्होंने उत्पादन के दौरान आने वाली परेशानियों और उनके निराकरण के उपाय भी बताए। केंद्र की अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती, केंचुए की खाद के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डॉ. अमित कनौजिया, डा.ॅ विस्टर, डा.ॅ राजकुमारी, डॉ. रजनीश, नैना, रमारानी, रेखा आदि मौजूद रहे।