फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। वन विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया गया। कक्षा आठ की छात्रा खुशी पहारिया ने पहला, कक्षा छह की छात्रा पायल ने दूसरा व कक्षा आठ की छात्रा शीतल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक से बढ़कर एक चित्र कागजों पर उकेरे। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी मोहित दौंदेरिया ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण समय की आवश्यकता है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वयं भी जागरूक हों और अपने परिजनों और साथियों को भी जागरूक करें। इस दौरान छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर वार्डन वंदना देवी, गायत्री देवी, रेखा प्रजापति, आशा कुशवाहा, नम्रता मिश्रा, मंजू देवी के अलावा वन क्षेत्राधिकारी कोमल सिंह, डिप्टी रेंजर मुबारक अली, संजीव अवस्थी, पुनीत, जितेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें