फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखें चौंधियाने पर गड्ढे में गिरी बाइक, महिला की मौत, दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने पर महिला की मौत हो गई और दामाद घायल हो गया। दामाद ने बताया कि देर रात को सामने से आ रहे वाहन की लाइट के कारण कुछ दिखा नहीं और हादसा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दामाद हेलमेट लगाए था, जिससे सिर्फ हाथ-पैरों में चोटें आईं हैं।
गोहन थाना क्षेत्र के पिचौरा निवासी रामश्री (50) पत्नी महेश राठौर रविवार को अपने दामाद के घर बंगरा गई थी। रविवार की रात वह बाइक से दामाद विक्रम राठौर के साथ अपने घर लौट रही थी। जब उनकी बाइक सुल्तानपुरा स्थित स्कूल के सामने से गुजर रही थी।
तभी सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने पर दामाद की आंखें चौंधिया गईं और बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। जिससे महिला व उसका दामाद लहूलुहान होकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को माधौगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान रामश्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें