कोंच। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने रविवार को कोतवाली में सर्किल के सभी चारों थानों की अपराध समीक्षा करते हुए थानेदारों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें और कोई संदिग्ध हरकत दिखे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने लंबित विवेचनाओं शीघ्र निपटाने और नए वर्ष को लेकर भी अपनी तैयारी मुकम्मल रखें।
कोतवाली में आयोजित अर्दली रूम में थाना कोतवाली, कैलिया, नदीगांव व एट के अपराधों की समीक्षा करते हुए अभिलेखों का अवलोकन किया और उनकी बिंदुवार समीक्षा की। अर्दली रूम ओआर के बाद उन्होंनेे पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कोंच में 38, नदीगांव में 10, कैलिया में 18 तथा एट थाने में 23 विवेचनाएं लंबित हैं जो हालांकि लगभग सामान्य लेबल पर ही हैं लेकिन और भी निपटाने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि पिकेट और गश्त को लेकर भी थानों के पेेंच कसे गए हैं क्योंकि सर्दी के मौैसम में खास एहतियात बरतने की जरूरत है। इस दौरान कोतवाल इमरान खान, इंस्पेक्टर क्राइम उदयभान गौतम, दरोगा राकेश शुक्ला, संजीव कटियार, मदनपाल, जितेंद्र यादव, एके सिंह,शफीक अहमद, लालजी, प्रभुदयाल, धर्मेंद्र सिंह, एट एसएचओ विनय दिवाकर, सर्वेश कुमार, कमलनारायण सिंह, योगेेंद्र सिंह, नदीगांव एसएचओ रूपकृष्ण त्रिपाठी, केदार सिंह, सोनू श्रीवास्तव, दिनेश गिरि, कैलिया एसएचओ महेश कुमार, दरोगा अशोक कुमार, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।