फोटो-14-क्रासिंग के पास खड़ी ट्रेन और फंसे वाहन। संवाद
आटा। कालपी-उसरगांव रेलखंड पर बुधवार सुबह कानपुर से मदुरई जा रही कानपुर-मदुरई एक्सप्रेस (01925) मवेशियों के झुंड से टकरा गई। हादसे में दो अन्ना मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी और ट्रेन को आगे बढ़ाया।
आटा स्टेशन के पास पहुंचने पर चालक ने एहतियात के तौर पर ट्रेन रोककर इंजन की जांच की। स्टेशन अधीक्षक विकास त्रिपाठी को सूचना देने के बाद चालक करीब 10 मिनट तक इंजन का निरीक्षण करता रहा। इस दौरान ट्रेन आटा-इटौरा रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी रही। इससे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को इंतजार करना पड़ा। इंजन सुरक्षित पाए जाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया, जिसके बाद रेलवे फाटक खुलने पर सड़क यातायात सामान्य हो सका। घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दो मवेशियों की मौत हो गई।