फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालपी की सीमा सील, आने वाले लोगों को किया जा रहा है क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। गैर प्रांतों से आने वाले श्रमिकों को अब कालपी से जिले की सीमा पार नहीं करने दी जाएगी। अब तक कालपी के सेंटरों में 122 से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है, जबकि 28 लोगों को विभिन्न मोहल्ले में होम क्वारंटीन किया गया है। रविवार रात रेल लाइन के सहारे पैदल जा रहे 47 श्रमिकों को रोककर उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन-2 के कारण विभिन्न प्रदेशों से कई लोग पैदल व अन्य संसाधनों के सहारे कालपी से होकर जिले की सीमा से निकल रहे थे। रविवार को एडीएम के निर्देश के बाद सीमाएं सील कर दी गईं। इसके बाद से लगातार सभी को रोका जा रहा है। रविवार रात इंदौर से सिद्धार्थ नगर रेल लाइन से पैदल जा रहे 47 श्रमिकों को रोक लिया गया था। सभी की स्वास्थ्य जांच कराई गई व उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। अब तक कालपी कालेज कालपी में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में 110 व दयानंद स्कूल में 12 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है जबकि मोहल्लों में कागजीपुरा, मिर्जामंडी, हरीगंज में सोमवार को पांच और लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसी प्रकार से कोटा से आए तीन छात्रों को भी स्वास्थ्य जांच के बाद होम क्वारंटीन किया गया है।
देवास से लौटे 13 मजदूर क्वारंटीन
माधौगढ़। लॉकडाउन के चलते शहरों से मजदूरों का गांव पहुंचने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी के चलते गोहन व गोराभूपका में रविवार रात मध्यप्रदेश के देवास से 13 मजदूर बाइकों से देर रात घर पहुंचे। ग्रामीणों ने मजदूरों को गांव के अंदर घुसने नहीं दिया। सूचना पर पहुंचे गोहन एसओ विनोद पांडेय ने सभी मजदूरों की सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच के बाद गोहन के तीन, गोरा भूपका के दस मजदूरों को गोहन सचिवालय में चौदह दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। एसओ ने सभी को क्वारंटीन सेंटर से बाहर न निकलने और गांववालों को भी बेवजह न घूमने की चेतावनी दी। एसओ ने गोहन प्रधानपति सुरेंद्र सिंह से कहा कि इन पर नजर रखें कि यह लोग बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें