जांच कराने के लिए जिला अस्पताल में खड़े छात्र-छात्राओं को कोटा लेने गए पुलिसकर्मी।
- फोटो : ORAI
उरई। कोटा से छात्रों को लेने के लिए पुलिस विभाग ने जिन 40 सिपाहियों को भेजा था, सभी की सोमवार को जिला अस्पताल में जांच की गई। इसके बाद सभी को होम क्वारंटीन करा दिया गया। इसके अलावा कोटा से लौटे जिले के सभी 38 छात्र छात्राओं व 6 अभिभावकों को भी सोमवार की दोपहर होटलों से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। यह सभी अब घरों में ही क्वारंटीन रहेंगे। इसी तरह राठ से मृत मजदूर के संग आए 6 परिजनों को भी घरों के लिए भेज दिया गया। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एके सक्सेना ने चिकित्सक स्टाफ के साथ बैठक ली और निर्देशित किया कि जितने भी बाहरी लोग जांच के लिए आ रहे हैं, सभी की सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए जांच की जाए। उनमें किसी तरह की दिक्कत हो तो उन्हें क्वारंटीन भी किया जाए।