फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं गरजे तो कहीं बरसे बादल, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मौसम में आए अचानक बदलाव से ठंड बढ़ गई है। बुधवार को बारिश और तेज हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ठंड ने सभी को कंपा दिया। पूरे दिन लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। शाम को गलन बढ़ गई तो सड़कों पर अलाव भी जलते नजर आने लगे।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिनों से दोपहर के वक्त तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली थी। लगने लगा था कि ठंड समाप्त होने लगी, देर रात मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। सरावन, माधौगढ़, रामपुरा आदि इलाकों में तेज बारिश हुई तो उरई, आटा कदौरा में गरज के साथ छीटें पड़े। पूरे दिन धूप न निकलने व तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। शाम होते ही बजरिया, कालपी बस स्टैंड, टाउन हाल, शहीद भगत सिंह चौराहे के आसपास लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विशेषज्ञ पुरुषोत्तम कुशवाहा का कहना है कि अभी दो एक दिन बारिश के आसार है।
चाय, नाश्ते और लंच पैकेट तक पहुंचा चुनाव प्रचार
कालपी, आटा। जैसे जैसे बार एसोसिएशन का चुनाव नजदीक आता जा रहा है, वोटर अधिवक्ताओं को लुभाने के प्रयास भी तेज होते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि अध्यक्ष पद के एक दावेदार मतदाताओं को सुबह के नाश्ते में चाय पकौड़े खिला रहे हैं तो दूसरे लंच पैकेट बटवा रहे हैं। फिलहाल मतदाता दोनों के गले में अभी से वादे के फूलों से बने जीत के हार भी खूब पहना रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कालपी बार एसोसिएशन के चुनाव 10 जनवरी को होने हैं। अध्यक्ष पद पर दो पूर्व अध्यक्षों रामकुमार तिवारी और अमर सिंह निषाद के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों ही प्रत्याशी कड़ाके की ठंड की परवाह किए बगैर घर घर जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में कर रहे हैं। अब जब मतदान की घड़ी काफी नजदीक आ गई है तो नौबत चाय, नाश्ते और खाने तक पहुंच गई है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं दिनेश बाबू श्रीवास्तव, अवधेश सोलंकी और राकेश द्विवेदी आदि का कहना है कि यह तो प्रचार के तरीके हैं, हकीकत में जीत किसकी होगी, इसका पता तो 10 जनवरी को ही चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें