फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लेनदेन की शिकायत मिलने पर जेआरके बाबू निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लेनदेन की शिकायत मिलने पर कलक्ट्रेट में तैनात जेआरके बाबू को डीएम ने निलंबित कर दिया था। बांदा के व्यक्ति ने बाबू पर रुपये न देने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। शिकायत की जांच करवाने पर मामला सही पाया गया और डीएम ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बांदा निवासी मनीष गुप्ता ने शिकायती पत्र देते हुए डीएम राजेश कुमार पांडेय को बताया था कि कलक्ट्रेट में तैनात जेआरके बाबू पलक निधि नायक ने अपनी पत्नी के नाम से साझेदारी में व्यापार शुरू किया था। बताया कि इसके बाद उन्होंने रुपयों में गड़बड़ी कर दी। जब उन्होंने इसकी शिकायत पलक निधि नायक से की, तो उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर उसने इसकी शिकायत डीएम राजेश कुमार पांडेय से की। शिकायत मिलने पर डीएम ने इसकी जांच कराई, मामला सही पाए जाने पर उन्होंने जेआरके बाबू पलक निधि नायक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें