फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जकसिया में फैला विचित्र बुखार, किशोर की मौत

Sun, 05 Feb 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
कदौरा थाना क्षेत्र के गांव जकसिया में इन दिनाें विचित्र बुखार फैला हुआ है। बुखार की चपेट में आकर शनिवार की देर रात एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि कई और लोग बीमार हैं। ग्रामीणाें ने गांव में डाक्टराें की टीम भेजने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक कदौरा थाना क्षेत्र के गांव जकसिया निवासी रामलखन के 13 वर्षीय पुत्र दीपक को दो
विज्ञापन


दिनाें से बुखार आ रहा था। शनिवार की रात उसकी तबीयत बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर सीएचसी कदौरा पहुंचे और भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टराें ने उसे हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे हमीरपुर ले जा रहे थे। रास्ते में कुरारा कस्बे के पास उसकी मौत हो गई। सीएचसी में तैनात डाक्टर उदय वर्मा ने बताया कि

परिजन किशोर को अचेतावस्था में लाए थे।उसको कई दिनाें से बुखार आ रहा था। उसके शरीर में प्लेटलेट्स कम होने के कारण उसकी मौत हुई। वहीं ग्रामीणाें की माने तो गांव में अभी भी कई लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणाें ने गांव में डाक्टराें की टीम भेजने की मांग डीएम संदीप कौर से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें