फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही तो होगी कार्रवाई-एसपी

Sun, 05 Feb 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। सोमवार को नामांकन समाप्ति के  बाद पुलिस की जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने चुनाव कार्यालय में मातहताें की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कार्यालय में तैनात पुलिस अधिकारियाें से अतिसंवेदनशील
विज्ञापन


व संवेदनशील बूथाें की जानकारी ली। इन बूथाें पर तैनात पुलिस कर्मियाें की भी जानकारी ली। उन्हाेंने सीमाआें पर लगाए गए बैरियराें पर भी सघन चेकिंग के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि चुनाव के 48 घंटे पहले जिले की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। पड़ोसी राज्य के अपराधी चुनाव में गड़बड़ी न फैलाएं इसके लिए भी पुलिस को अलर्ट रहने के  निर्देश

दिए। उन्हाेंने चुनाव के दौरान आने वाले रिश्तेदाराें की भी पड़ताल के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ अरुण कुमार सिंह, दरोगा चंद्रशेखर दुबे, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें