फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झांसी ने जालौन को 102 रन से हराया

विज्ञापन
फोटो - 10 मैच से पहले पिच पर खड़े खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
उरई। डॉ. गौर हरि सिंहानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में झांसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जालौन को 102 रन से हरा दिया। झांसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 238 रन बनाए। जवाब में जालौन की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में अपनी चुनौती बनाए रखने के लिए जालौन को अब बांदा के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन


कानपुर हाईवे स्थित फ्रेंड्स एरीना स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले का शुभारंभ इन्फोपार्क के निदेशक अभय द्विवेदी और उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री जेपी गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अभय द्विवेदी ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर खिलाड़ियों को मैदान में सक्रिय देखकर युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। स्वस्थ रहने के लिए खेल मैदानों का खिलाड़ियों से भरा रहना जरूरी है।

झांसी के कप्तान सार्थक शुक्ला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विवेक तिवारी ने सात छक्कों और छह चौकों की मदद से 82 रन की शानदार पारी खेली। सरफराज ने भी 64 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जालौन की ओर से राहुल और जेके कुमार ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालौन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टर्फ विकेट पर गेंद नीची रहने के कारण बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं खेल सके। श्रीकांत ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। पुष्पेंद्र और बबलू सेंगर ने भी संघर्ष किया, लेकिन टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन ही बना सकी। इस तरह झांसी ने मुकाबला 102 रन से अपने नाम कर लिया।

शानदार बल्लेबाजी के लिए विवेक तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग हरीश और पुष्पा ने की, जबकि कमेंट्री की जिम्मेदारी प्रतिपाल सिंह ने निभाई। इस दौरान अध्यक्ष विनयदीप तिवारी, सचिव दीपेंद्र, वरिष्ठ क्रिकेटर नीरज पाठक, फिरोज खान, सुनील वर्मा, राज सिंह, असित पिपरैया सहित बड़ी संख्या में जूनियर क्रिकेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें