फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के बंद घर से जेवर-नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे में मंगलवार रात चोरों ने बीडीसी के सूने घर पर हाथ साफ करते हुए लाखों के जेवर व नगदी पार कर दी। सुबह जब गृह स्वामी खेत से घर पहुंचा तो बक्से का ताला टूटा व सामान अस्त व्यस्त देखा तो होश उड़ गए। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा निवासी रामलाल पुत्र कालीदीन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पत्नी गेंदा रानी वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य है। वह दोनों खेतों पर खड़ी फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर बने नलकूप पर रुक गया था, जबकि घर के अन्य परिजन रिश्तेदारी में गए थे। घर में कोई नही था।
चोर दीवार फांदकर सूने घर में घुस आए और बक्सा व अटैची के ताले तोड़ कर एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल व पांच बोरा गेहूं के अलावा सात हजार रुपये की नगदी पार कर ली। जब सुबह वह घर पहुंचा तो बक्से का ताला टूटा व बक्से से सामान गायब देख चोरी का पता चला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें