फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में छाए रहे बादल, शाम को हुई बारिश, गिरे ओले

विज्ञापन
रात में उरई शहर में बारिश होती हुई - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। सप्ताह भर से पड़ रही कड़ाके की ठंड की रफ्तार तो गुरुवार को कुछ धीमी रही पर पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे और शाम होते ही कालपी व उरई के बीच बूंदाबांदी होने से गलन एक बार फिर से बढ़ गई। कुठौंद में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
विज्ञापन

कदौरा में जरूर पंद्रह बीस मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद सड़कों पर लोग अलाव तापते दिखे। मौसम विशेषज्ञ पुरुषोत्तम कुशवाह का कहना है कि देर रात या फिर शुक्रवार की सुबह भी बारिश के आसार है। बता दें कि बीते एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड व घना कोहरा पड़ रहा था। न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री के आसपास तक पहुंच गया था।
बीते दो दिनों से सर्दी में कुछ राहत महसूस हुई। दिन के वक्त गुनगुनी धूप से ठंड का असर कम हुआ। गुरुवार की सुबह भी कोहरा तो नहीं रहा लेकिन आसमान पर बदली छाई रही और फिर शाम के हल्की बूंदाबांदी ने ठंड का अहसास तो कराया पर हवा न चलने के कारण गलन नहीं हुई। रात के वक्त लोग चौराहों, बाजारों और गली मोहल्लों में अलाव तापते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें