फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बस में महिला के बैग से जेवर-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। भिंड से माधौगढ़ आ रही बस में महिला के बैग से सोने के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। महिला ने घर पहुंचने के बाद बैग खोला तो उसमें रखे सोने के आभूषण और पांच हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने बस चालक और परिचालक को बुलाकर पूछताछ की है।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव निवासी राजीव सिंह सेंगर अपनी पत्नी लक्ष्मी सेंगर के साथ मध्य प्रदेश के भिंड के आर्य नगर मोहल्ले में रहते हैं। राजीव सिंह भिंड के कृषि विभाग में कार्यरत हैं। सावन के त्योहार को लेकर रविवार को लक्ष्मी सेंगर भिंड से माधौगढ़ आने के लिए बस में सवार हुई थीं। यात्रा के दौरान उन्होंने अपना बैग बस के केबिन में रख दिया था। दोपहर में बस माधौगढ़ पहुंची तो वह बैग लेकर उतर गईं और इसके बाद अपने गांव कुरसेड़ा चली गईं।
महिला के मुताबिक घर पहुंचने के बाद सोमवार को पूजा-पाठ के दौरान जब उन्होंने बैग खोला तो उसमें रखा सामान गायब था। बैग में सोने की जंजीर, एक हार और पांच अंगूठियों के अलावा पांच हजार रुपये नकद रखे थे। इसके बाद उन्होंने माधौगढ़ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सोमेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्वालियर जाने वाली बस के स्टाफ को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें