उरई। आईटीबीपी जवान के बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। जब परिजनों ने मकान के दरवाजे का टूटा ताला व कमरों में बिखरा सामान पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर सीओ कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है। पीड़ित ने बताया कि करीब सात लाख की चोरी हुई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ओडीए कार्यालय के पास निवासी सुनीता रानी मध्य प्रदेश के करैरा में आईटीबीपी में नौकरी करती हैं और अपनी बहू के साथ वहीं रहतीं है। उनका देवर शिवकुमार घर के बाहर दुकान रखे है। होली मं शिवकुमार भी गांव चला गया था। शनिवार रात घुसे चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी से लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए।
सुबह जब शिवकुमार घर पहुंचा तो दरवाजे का टूटा ताला व बिखरा सामान देख उकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर सीओ अर्चना सिंह, कोतवाल अरुण कुमार राय के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जानकारी पर सुनीता भी घर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा नीरज आईटीबीपी लद्दाख में तैनात है। घर में देवर शिवकुमार रहते थे। बताया कि चोर उनके कमरे में रखी अलमारी व बक्से को तोड़कर करीब छह तोला सोना, करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण ले गए हैं। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।