फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवती से छेड़खानी, परिजनों ने आरोपी को पीटा, रिपोर्ट

Mon, 17 Mar 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मायके में रह रही युवती के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। युवती के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़कर मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मारपीट करने वाले युवती के परिजनों पर भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने मायके में थी। शुक्रवार को गांव का ही एक युवक उसके घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। उसके चिल्लाने पर परिजनों ने उसे घेर लिया और आरोपी को जमकर पीटा। तबसे के साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राघव गुर्जर को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि पीड़िता के चार परिजनों के खिलाफ भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें