फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बंद घर से लाखों के जेवर नकदी चोरी

Tue, 21 Jan 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बंद घर से लाखों के जेवर नकदी समेटकर चोर भाग गए। पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर गृहस्वामी को जानकारी दी। गृहस्वामी घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

थाने व कस्बे के पाल बस्ती पुरवा निवासी अर्चना पत्नी वीर सिंह एक सप्ताह पहले अपने मायके हमीरपुर के बाकीं धर्मपुर पूरे परिवार के साथ गई थीं। रविवार रात घर के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में घुसे चोर अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर सोने की दो अंगूठियां, मंगल सूत्र, गले की एक माला व चांदी की कमरबंद, दो जोड़ी चांदी की पायल व दस हजार रुपये नकदी ले गए।
पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर अर्चना को जानकारी दी। इस पर वह घर पहुंची तो कमरों में बिखरा सामान व गायब जेवर नकदी देख उनके होश उड़ गए। अर्चना ने बताया कि चोर उनके घर से करीब तीन लाख का माल चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की खोजबीन की जा रही है। घर में एक सप्ताह से कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें