फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शहर की 64 कच्ची सड़कों की 8 करोड़ से बदली जाएगी सूरत

Tue, 21 Jan 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
शहर में नई बस्ती की कच्ची सड़क।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उरई। सालों से बदहाल पड़ी शहर की सड़कों की सूरत बदलेगी और जलभराव से निजात मिलेगी। करीब 64 कच्ची सड़कों को अब नगर पालिका आठ करोड़ से बनवाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सड़क निर्माण में उन कच्ची सड़कों को प्रमुखता दी गई है, जिन वार्डों में अब तक सड़क नहीं थी। नगर पालिका क्षेत्र में 34 वार्ड हैं। इन वार्डों में कई जगहों पर नई बस्तियां करीब पांच-छह साल के अंदर बन गई हैं, जिस तरह शहर विकसित हुआ है और नई घरों की संख्या बढ़ी है।
लेकिन उस तरह शहर का विकास नहीं हो पाया है। कई जगहों पर नगर पालिका अभी तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंचा पाई है। इसके चलते आए दिन लोग शिकायत करते हैं। पिछले पालिकाध्यक्ष का कार्यकाल विवादों में बीत गया तो वहीं नए पालिकाध्यक्ष का कार्यकाल भी एक साल से जांचों और विवादों में चल रहा था।
विज्ञापन

अब कहीं जाकर विवाद थमे तो विकास की तरफ पालिकाध्यक्ष और ईओ का रुझान गया। 15 वें वित्त में आए हुए बजट को अब शहर की सड़कों की सूरत बदलने में खर्च किया जाना है।
इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने तक काम शुरू हो जाएगा। जून-जुलाई के अंत तक काम भी पूरे हो जाएंगे। शहर के अंदर हर वार्ड में कम से कम दो से तीन सड़कें बननी हैं। 64 सड़कें के लिए करीब आठ करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें