फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ डकैतीकांड: एसपी ने कोंच के व्यापारियों के साथ की बैठक

Sun, 25 May 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पिछले दिनों कस्बे में सर्राफा की दुकान पर दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना के बाद व्यापारियों में बढ़ी चिंता के बीच शुक्रवार की देर रात पुलिस अधिक्षक ने कोतवाली में व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नवीन ज्वेलर्स डकैती कांड का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधिक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि डकैती की इस घटना के बाद से पुलिस की कई टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं। जल्द सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। बता दें कि 15 मई को कोंच के बीच बाजार में नवीन ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े छह नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस होकर घुस गए थे। बदमाशों ने तमंचों की नोंक पर दुकान मालिक संजीव सोनी को डराते हुए घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद क्षेत्र भर में दहशत फैल गई थी। हालांकि संजीव सोनी की समझदारी से बदमाश ज्यादा माल नहीं ले जा सके। इस घटना को लेकर व्यापारियों और दुकानदारों में आक्रोश है। गुरुवार को व्यापारियों ने सर्राफा बाजार में धरना-प्रदर्शन भी किया था और पुलिस प्रशासन को 26 मई तक का अल्टीमेटम खुलासे के लिए दिया था। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद, सीओ लाइन उमेश पांडे, कोतवाल विजय कुमार पांडे, एसओजी प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें