फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से दो लाख के जेवर पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर निवासी किसान के घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कहकर लौट गई। पीड़ित ने चोरी गए सोने-चांदी के जेवरों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

गांव निवासी बाबूखां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह नया पटेल नगर स्थित अपने दूसरे घर में परिजनों के साथ सो रहा था। इस बीच घर में छत के रास्ते से घुसे चोरों ने बक्सा पार कर दिया। बक्से में सोने के जेवर व कपड़े रखे थे। बुधवार सुबह कमरे में सामान बिखरा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
छानबीन के दौरान बक्सा घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। बक्से से सोने-चांदी जेवर गायब मिले। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने न तो कोई जांच की और न ही किसी से पूछताछ। इतना ही नहीं देर शाम तक पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करना भी उचित नहीं समझा। इससे परिजनों व इलाकाई लोगों में रोष व्याप्त है। किसान बाबू ने बताया कि बड़ी मुश्किल से जेवर बनवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें