फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंताओं के आंदोलन में कूदे साथी संगठन

Thu, 07 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के एसई की अभद्र कार्यशैली को लेकर आंदोलनरत अवर अभियंताओं के आंदोलन ने अब बड़ा रूप ले लिया है। गुरुवार को उनके साथ साथी संगठन भी आंदोलन में कूद गए और उनक ी लड़ाई में पूरा सहयोग करने का ऐलान भी कर दिया है।
विज्ञापन




बिजली विभाग के अवर अभियंताओं ने एसई के ट्रांसफर की मांग भी शुरू कर दी है। गुरुवार को आंदोलनकारियों ने एसई पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनकी गहन जांच की मांग भी की। धरनास्थल पर पहुंचे सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट को अवर अभियंताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।



पांच जनवरी को ठेकेदार के कहने पर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) एसएस प्रसाद ने खल्ला खांकरी में तैनात जेई संजीव अहिरवार से फोन पर अभद्रता कर दी। उन्होंने जेई को अपशब्द कहते हुए धमकी भी दी थी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विभाग के सभी अवर अभियंताओं ने धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन




इनका यह धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जूनियर इंजीनियर संघ समेत कई संगठनों ने इस आंदोलन में शामिल होेने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही अब सभी जेई अधीक्षण अभियंता के ट्रांसफर की मांग पर अड़ गए हैं।



गुरुवार को धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जोनल अध्यक्ष आरबी सिंह ने कहा कि अधीक्षण अभियंता की तानाशाही लंबे समय से चली आ रही है। उनके द्वारा जेई के साथ अभद्रता करना और गालियां देना आम बात हो गई है। अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


 जिलाध्यक्ष आरके यादव ने कहा कि सम्मान के साथ समझौता करते हुए हम सब कर्मचारी काम नहीं करेंगे। इस मौके पर जेई पैश्वनी राम, संजीव अहिरवर, संजीव प्रभाकर, बीके चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें