फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पंचानन चौराहे पर चली जेसीबी, हटा अतिक्रमण

विज्ञापन
फोटो - 28 पंचानन चौराहा पर कब्जे को हटाता बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के पंचानन चौराहे पर पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदारों को विभाग की ओर से पहले ही चेतावनी व नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद भी वह कब्जा नहीं हटा रहे थे।
विज्ञापन

प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल व पीडब्ल्यूडी के एई नंदकिशोर की अगुवाई में सोमवार को कस्बे के मुख्य चौराहा पंचानन पर सड़क किनारे पसरे अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई। दुकानदारों द्वारा अपनी अपनी दुकानों के सामने सड़क तक अतिक्रमण कर लिया गया था। इससे राहगीरों को आवागम में परेशानी हो रही थी। इसको लेकर एसडीएम ज्योति सिंह के आदेश पर पीडब्ल्यूडी ने चिह्नित कर दुकानदारों को 25 अगस्त को चेतावनी देकर एक सप्ताह के अंदर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था।



25 सितंबर को कोंच-उरई मार्ग पर चलेगा
कोंच। पीडब्ल्यूडी के एई नंदकिशोर ने बताया कि यह अतिक्रमण अभियान लगातार चलता रहे हैं। 25 सितंबर को कोंच-उरई रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कह की समय से पहले अपना अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ले वरना बुलडोजर से हटवाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें