खुली अलमारी और बैड पर बिखरा सामान दिखाता सुजीत
- फोटो : ORAI
कोंच। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 12 अगस्त को धूमधाम के साथ मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैैं। नगर के मुख्य कृष्ण मंदिरों मेें जारी तैयारियों के बीच इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि कोरोना को लेकर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन हो सके और मंदिरों में भीड़भाड़ को आनेे सेे रोका जा सके।
धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित कल्याणराय मंदिर के अलावा स्वर्णकार समाज द्वारा संचालित मुरली मनोहर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य पर्व मनाया जाता है। धर्मादा अध्यक्ष गंगाचरण वाजपेेयी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेेकर शासन और प्रशासन नेे सामूहिक तौर पर पर्व मनाने पर रोक लगाई हैै लिहाजा सिर्फ कमेटी के ही कुछ लोगों की मौजूदगी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनानेे की योजना बनाई गई है। मुरली मनोहर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चतुर्भुज चंदेरिया ने बताया है कि पर्व पर समाज के लोगों के अलावा दर्शनार्थियों को भी एकत्रित नहीं होने देने का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अबकी बार गिर्राज सेवा समिति गिर्राजजी के पाठ का आयोजन नहीं करेगी।
कोरोना ने छीनीं पर्व की खुशियां
कोंच। भाजपा नेत्री अंजली सोनी को मलाल है कि जन्माष्टमी जैसा पर्व भी फीका होनेे वाला हैै। उनका कहना है कि कोविड संक्रमण नेे पर्व की खुशियां छीन ली हैैं क्योंकि इस बार मंदिरों औैर घरों मेें भी न कोई उत्सव और न ही कोई सामूहिक समागम होगा। जन्माष्टमी को लेकर लाखों श्रद्घालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान के दर्शनों के लिए पहुंचते थेे पर अब लोग घरों मेें रहकर पर्व की औपचारिकताएं पूरी करेंगेे। उनका कहना है कि इस साल भलेे ही पर्व का आनंद कोविड की भेंट चढ़ गया हो पर आने वाला समय अच्छा होगा और उनका प्राकट्योत्सव धूमधाम से जरूर मना सकेंगेे।
अशांत माहौल में मनेेगी जन्माष्टमी
कोंच। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अबकी दफा कोरोना जैसेे अशांत माहौल में मनाने की मजबूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता रजनी डेंगरेे का कहना है कि लाखों लोगों को अपनेे प्राण इस भयानक कोरोना वायरस के कारण गंवाने पड़े हैैं। ऐेसे समय में शासन और प्रशासन के निर्देशों को ध्यान में रखनेे की जरूरत है। भगवान श्रीकृष्ण तो घट-घटवासी हैैं, इस बार न सही पर अगले वर्ष उनका जन्मोत्सव धूमधाम सेे मनानेे का अवसर जरूर मिलेगा।
अंजली सोनी- फोटो : ORAI
रजनी डेंगरे- फोटो : ORAI
भगवान मुरलीमनोहर महाराज की नयनाभिराम झांकी- फोटो : ORAI