फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नात-ओ-कलाम के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी बरसे फूल

विज्ञापन
फोटो- 27 रामपुरा में झंड़े लेकर आगे बढ़ते अकीदतमंद।संवाद
विज्ञापन
उरई। पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश (बारावफात) पर शुक्रवार को शहर, कस्बों और गांवों में नात-ओ-कलाम के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जगह-जगह फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा से जुलूस का इस्तकबाल किया गया। अकीदतमंदों ने लंगर में भी शिरकत की। सुरक्षा को लेकर पुलिस और एलआईयू अलर्ट रही।
विज्ञापन

शहर में अंजुमन फिदायान-ए- रसूल के जेरे एहतमाम कादरी चौराहा बजरिया से सदर जुलूस-ए-मोहम्मदी को हजरत मारूफ मियां सज्जादा नशीन गंजमुरादाबाद, शहर इमाम मंजूर बरकाती और नायब सदर फिरोज रहमानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस को कमांड करने में शफीकुर्रहमान कशफी, रेहान सिद्दीकी, हाजी शफीक खान, नबीउद्दीन, रज्जाक, नूर मोहम्मद मंसूरी, शकील बरकाती आगे रहे।
एआईएमआईएम ने शिक्षा की पहल की। सभी को पेन वितरण किए। इस दौरान वकील शोएब, राशिद खान, साहिल मंसूरी, रईस मालिक ,बाशिद , गोलू, माशूक अहमद, शकील अहमद, रियाफल फौजी, अशरफ मंसूरी, असलम, आरिफ, मोनी खान मौजूद रहे। जुलूस में सांसद नारायणदास अहिरवार, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, वीरपाल दादी, इमरान उल्ला, महेश विश्वकर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश जाटव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर, विजय चौधरी, दयाशंकर वर्मा भी शामिल हुए।
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद में पीरों वाली मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस
मुहम्मदाबाद। जुलूस मोहम्मदी का आगाज सुबह 8 बजे पीरों वाली मस्जिद से हुआ और पीरों वाली मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पीरों वाली मस्जिद के पेश इमाम कादिर, बड़ी मस्जिद के पेश इमाम एजाज उल हक, रहमानिया मस्जिद के पेश इमाम अकील रिजवी जुलूस की जानकारी दी। बिजली व्यवस्था करने वाले शाहरुख का सज्जाद हुसैन ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। मौके पर ऐनुल आब्दीन, हाजी नियामत, हाजी ताहिर, अज़ीज़ खान, हाजी सुलतान, डॉ. रमजान, हैदर बेग, कौसर खान, जावेद अख्तर, आगोश रहमानी, हाजी अहमद हुसैन, हाजी सलामत, सद्दाम हुसैन, मुस्तफा खान, फरहत उल्ला मौजूद रहे।(संवाद)



जगह-जगह हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत
कदौरा। कस्बे में मोहम्मदिया कमेटी के तत्वावधान में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ा। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस का आगाज हाफिज मजीद और मोहम्मदिया कमेटी द्वारा फीता काटकर किया गया। जामिया रिजबिया मदरसा गुलशन-ए-बरकात के प्रबंधक मोहम्मद असद की अगुवाई में भी जुलूस निकाला गया। नगर के सपा नेता मुराद बख्श मंसूरी, कल्लू , कलीम खान और रहीस खान ने पुरुस्कार वितरित किए। इस अवसर पर हाजी आशिफ खान, हाफिज जमाल, हाफिज सादिक राइन, अनीस राइन, अफजाल अहमद, रहीस खान, आशिफ सिद्दीकी, डॉ. लाला, इरफान अली मौजूद रहे। (संवाद)





मोहल्लों में सजावट, स्वागत व लंगर
जालौन। जुलूस में शहर काजी मौलाना साबिर, हाफिज मकबूल, हाफिज साकिर, आमिर अत्तारी फहीम, हाफिज रफीक कुरैशी, बबलू शाह, अफरोज शाह, नसीम खान, अहमद रजा, शाकिर हसन वारसी, नफीस सभासद, अरमान, सलीम भाई, अल्लू, मसूदी, नईम उल्ला आदि ने लंगर का आयोजन किया। जुलूस में एसडीएम विनय मौर्य, तहसीलदार अमित शेखर, सीओ शैलेंद्र बाजपेयी, कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे लगातार गश्त करते रहे। देवनगर चौराहे पर सांसद नारायणदास अहिरवार, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, दीपू त्रिपाठी, गौरीश द्विवेदी ने जुलूस का स्वागत किया। (संवाद)


सजे-धजे ट्रैक्टर और मिठाई का वितरण
कोटरा। जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज जामा मस्जिद से हुआ। इमाम मोहम्मद रजा ने फीता काटकर जुलूस को रवाना किया। यह जुलूस मुख्य बाजार, बस स्टैंड चौराहा, पंच पीर भान चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, छोटी माता मंदिर होते हुए तालाब पुरा स्थित बड़े पीर साहब की मजार तक गया। स्वागत में विजय अग्रवाल के आवास पर मिठाई बांटी गई। वहीं, निहारियनपुरा में आसिब, नौशाद अली की अगुवाई में जर्दा वितरित किया गया। जुलूस में रहीम बक्स, शान मोहम्मद मौद ईया, नादर बक्श, साजिद वेज मिर्जा शामिल रहे। (संवाद)


रोशनी और झंडों से सजे मदरसे-मस्जिदें
रामपुरा। जामा मस्जिद के इमाम कारी गुलाम मुस्तफा नूरी और हुसैनी मस्जिद के इमाम मौलाना जरीफ हनफी ने जुलूस निकाला। कस्बे में मदरसों और मस्जिदों को भी रोशनी से झंडों से सजाया गया। जुलूस में इरशाद खान, मुमताज खान, आसिफ खान, मुकीम, नहीम खान, सानू खान, गिरजाशंकर, ब्रजेश शामिल हुए। वहीं सरावन गांव में पठान टोला मस्जिद से जुलूस शुरू हुआ और प्रमुख मार्गों से होते हुए शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। (संवाद)



बच्चों ने झंडी दिखाकर रवाना किया जुलूस
कोंच। अजीमोशान जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे जोशो-खरोश के साथ तंजीम गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी की अगुवाई में मस्जिद जीनतुल इस्लाम तिलक नगर से शुरू हुआ। सदर हाजी रहम इलाही कुरैशी की सदारत में एसडीएम ज्योति सिंह और सीओ परमेश्वर प्रसाद की मौजूदगी में बच्चों ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। कयादत हाफिज अताउल्ला खां गौरी, हाफिज मोहम्मद साबिर बरकाती, मोहम्मद अहमद, काजी बशीरउद्दीन ने की। कोंच में डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था को देखा। जुलूस में मियां आरिफ अली शाह, सेठ नासिर मंसूरी, विशाल अहमद, छोटू मौजूद रहे। वहीं नदीगांव में सुबह मोहम्मद हाफिज जीशान हाशमी ने कुरानख्वानी व फातिहा के बाद जुलूस का आगाज किया। इस दौरान रानू खान, बबलू खान, शाकिर, शकील खान, सलीम खान मौजूद रहे। (संवाद)




जुलूस-ए-चिरागां से गूंजीं गलियां
कालपी। सुबह तीन बजे नगर की गलियां रोशनी और जुलूस-ए-चिरागां से गूंज उठीं। जुल्हैटी चौराहा स्थित बड़ी मस्जिद में जुटे और वहीं से जुलूस निकला। जुलूस मिर्जामंडी, भट्टीपुरा, बड़ा बाजार, दीवान औलिया, नईबस्ती, रामचबूतरा खानकाह शरीफ होते हुए बड़ी मस्जिद पर समाप्त हुआ। दोपहर बाद धर्मगुरु कारी शमशुद्दीन रहमानी, मौलाना नजमुल हुदा, हाजी अब्दुल मुजीब अल्लामा की मौजूदगी में हुजूर की आमद मरहबा के नारे लगाए गए और लंगर बांटा गया। जुलूस की अगुवाई में दारुल उलूम गौसिया मजीदिया के अध्यक्ष हाफिज इरशाद अशरफी, हाफिज वसीम, हाजी मुजीब अल्लामा शामिल रहे। इस दौरान फहीम, सुलेमान मंसूरी, अकील राईन, वसीम खलीफा, असलम बरकाती, मौला कप्तान मौजूद रहे। (संवाद)



डीजे की धुन पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
माधौगढ़/ एट। सुन्नी जामा मस्जिद से शुक्रवार सुबह जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज हुआ। इस दौरान डीजे के धुन पर नात बज रहे थे। जुलूस कस्बे के इंडियन बैंक, बस स्टैंड, चितौरा चौराहा, सिहारी चौराहा, सराफा बाजार, पुराना बाजार, सब्जी मंडी से होता हुआ दोबारा सुन्नी जामा मस्जिद प्रांगण में संपन्न हुआ। इस दौरान अरफान हाफिज, मकसूद हाफिज, अनीस मौलवी, अकरम, जमील खान, अजीजुल खान, आशिब खान, जाकिर, समीउल्ला, सगीर खान, सादिक, जावेद खान, अमन खान आदि मौजूद रहे। वहीं, एट नगर पंचायत में जामा मस्जिद से जुलूस का आगाज हुआ। जो हटवारे होते हुए कजयाने मार्ग से निकलकर बाजार पहुंचा। जुलूस में कासिम सिद्दीकी, ताहिर खान, शरीफ खान, लल्लन मस्ताना, नसीम खान, मुन्ना खा शामिल रहे। (संवाद)

फोटो- 27 रामपुरा में झंड़े लेकर आगे बढ़ते अकीदतमंद।संवाद

फोटो- 27 रामपुरा में झंड़े लेकर आगे बढ़ते अकीदतमंद।संवाद

फोटो- 27 रामपुरा में झंड़े लेकर आगे बढ़ते अकीदतमंद।संवाद

फोटो- 27 रामपुरा में झंड़े लेकर आगे बढ़ते अकीदतमंद।संवाद

फोटो- 27 रामपुरा में झंड़े लेकर आगे बढ़ते अकीदतमंद।संवाद

फोटो- 27 रामपुरा में झंड़े लेकर आगे बढ़ते अकीदतमंद।संवाद

फोटो- 27 रामपुरा में झंड़े लेकर आगे बढ़ते अकीदतमंद।संवाद

फोटो- 27 रामपुरा में झंड़े लेकर आगे बढ़ते अकीदतमंद।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें