फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक विहीन सीसी निर्माण का आरोप, किया हंगामा

विज्ञापन
कदौरा क्षेत्र में सीसी सड़क का काम रुकवाते ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा(जालौन)। ग्राम कानाखेड़ा में मानक विहीन सीसी सड़क का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों काम रुकवाया दिया। इस दौरान ग्रामीण में नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार घटिया निर्माण की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की शिकायत ग्रामीण ने फोन बीडीओ से की तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए। फिलहाल अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा में मनरेगा के अंतर्गत भारत सिंह के दरवाजे से कृपाल के दरवाजे तक सीसी सड़क का निर्माण गुरुवार को शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। आरोप लगाया था कि ठेकेदार कच्ची सड़क पर बिना बेस बनाए ही मसाला डलवा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ब्लॉक के अधिकारियों से की थी। शिकायत के बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था, लेकिन अचानक ठेकेदार ने फिर से बिना गुणवत्ता ठीक कराए निर्माण शुरू करा दिया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर निर्माण कार्य को बंद करा दिया। गांव के भारत सिंह, मलखान सिंह, अनिल, राजकुमार, कमल व शिवकांत आदि ने आरोप लगाया कि निर्माण शुरू होते ही शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
स्थिति यह है कि शिकायत के बाद कोई भी अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए तक नहीं पहुंचा। आरोप है कि ठेकेदार पौना गिट्टी के स्थान पर जीरा गिट्टी का प्रयोग कर रहा है और मसाले की गुणवत्ता ठीक नहीं है। उनका आरोप है कि तक निर्माण की जांच नहीं होती तब तक वह कार्य शुरू नहीं होने देंगे। वहीं मामले की जानकारी कुछ ग्रामीणों ने बीडीओ की दी। जांच के अश्वासन के बाद लोगा शांत हुए, फिलहाल निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें