उरई। एसपी यशवीर सिंह ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को भी करीब बीस लोगों को गिरफ्तार कर 135 क्वार्टर देसी शराब बरामद की गई।
रामपुरा थाना के उपनिरीक्षक हीरा सिंह ने नगरा गांव में खिलू के पास 20 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। रामपुरा के उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार ने धनंजय निवासी बिजुआपुर कुठौंद को पकड़कर पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की है। कुठौंद थाना के उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह ने ग्राम एकों में चरण सिंह निवासी कैथवा को 21 क्वार्टर देसी शराब के साथ पकड़ लिया। डकोर के उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने जय सिंह निवासी करुई बुजुर्ग को पकड़कर पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की।
आटा थाना के उपनिरीक्षक जगत नारायण ने हरकिशन निवासी करमेर को पकड़कर 13 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। उपनिरीक्षक अवधेश त्रिवेदी ने अमरचंद निवासी तगारेपुर को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। एट थाना के उपनिरीक्षक रविशंकर मिश्र ने कस्बे के कोंच तिराहे से रामजी अहिरवार निवासी खरौंदा को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। उन्होंने दयाशंकर, आनंद कुमार, अशोक कुमार को पकड़कर आनंद से 20 क्वार्टर देसी शराब, अशोक कुमार से 22, दयाशंकर से 18 क्वार्टर देसी बरामद की।
एट थाना के उपनिरीक्षक योगेंद्र शर्मा ने रामनरेश निवासी कोटरा से 15 और कल्याण सिंह निवासी भवानी गढ़ से 11 लीटर कच्ची शराब बरामद की। शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने इकलासपुरा निवासी रामप्रकाश को पकड़कर 19 लीटर यूरिया मिश्रित शराब व अन्य उपकरण बरामद किए। शहर के उपनिरीक्षक विजय कुमार ने उमरारखेड़ा स्थित कबूतरा डेरा से दो महिलाओं को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। रेढ़र के उपनिरीक्षक दौतल राम शाक्य ने विक्रम निवासी एट को पकड़कर 20 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक शशांक बाजपेयी ने शहर से नन्हे सिंह कुशवाहा निवासी बरहा को पकड़कर 20 पाउच देसी शराब बरामद की। पकड़े गए लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की।