फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जालौन की बेटी आकांक्षा को राज्यपाल ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। जालौन की बेटी आकांक्षा दुबे ने परास्नातक (एमए) में अर्थशास्त्र विषय में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आकांक्षा को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आकांक्षा के पिता कृष्ण कुमार तिवारी जगम्मनपुर में पशुधन प्रसार अधिकारी पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि आकांक्षा ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया। आकांक्षा के भाई अंकित दुबे ने एमए भूगोल में विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने पंडित परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय जगम्मनपुर से परास्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अंकित को इस उपलब्धि के लिए रजत पदक दिया गया। स्थानीय लोगों ने दोनों भाई-बहन की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें