फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिले के लाल आदर्श को मिलेगा गैलेंटरी अवाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले के लाल आदर्श गुप्ता को इस बार राष्ट्रपति द्वारा गैलेंटरी अवार्ड दिया जाएगा। आदर्श वर्तमान में एयरफोर्स में विंग कमांडर पद पर श्रीनगर में तैनात हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शौर्य दिखाया था।
विज्ञापन

आदर्श का डकोर ब्लॉक के गोरन गांव के मूल निवासी हैं। वर्तमान में उनके माता-पिता शहर में मोहल्ला गोपालगंज में रहते हैं। उन्होंने कक्षा दसवीं की परीक्षा 2002 में नगर के झांसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की थी।
विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य गोविंद श्याम एवं सीताराम शुक्ला ने गोपालगंज निवास स्थल पर जाकर उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दीं और आदर्श से भी मोबाइल फोन पर बातकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

बताया गया कि विंग कमांडर पायलट के रूप में आदर्श को मिलने वाले गैलेंटरी अवॉर्ड की घोषणा बीते 14 अगस्त 2025 को हुई थी। आदर्श के पिता रामबाबू गुप्ता इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से रिटायर्ड हैं। मां उर्मिला गृहिणी हैं।
आदर्श के पिता रामबाबू गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा पत्र के माध्यम से हमें यह सूचना प्राप्त हुई है। पत्र में पूरे देश से लगभग 22 नाम हैं। आदर्श का नाम आठवें नंबर पर है। आदर्श को राष्ट्रपति द्वारा वायु सेवा मेडल गैलेंटरी अवॉर्ड (शौर्य पुरस्कार) से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभूतपूर्व एवं सराहनीय उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष अरविंद गौतम, प्रबंधक शरद शर्मा, प्रधानाचार्य अतुल कुमार बाजपेई ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें