जालौन के ऊमरी में शादीशुदा महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक को महिला के भाइयों ने मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। युवक पर ईंट-पत्थर से भी प्रहार किए गए। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
रामपुरा इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि महिला मित्र और उसके दो भाइयों के खिलाफ मारपीट कर मरणासन्न (धारा 308) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों को थाने भी ले आई है। उरई बघौरा निवासी युवक बंटी उर्फ भूत गुरुवार की दोपहर ऊमरी कस्बा निवासी अपनी शादीशुदा एक महिला मित्र से मिलने उसके मायके पहुंचा था।