फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: दुकान और गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान, व्यवसायी और उसके परिवार ने छत से कूदकर बचाई जान, घायल

Mon, 12 Apr 2021 09:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में रेलवे स्टेशन के पास हैंडलूम कपड़ों की दुकान और फर्नीचर गोदाम में शनिवार की रात आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी के दौरान व्यवसायी परिवार के साथ गोदाम के ऊपरी हिस्से में बने घर में सो रहा था। जब सामान जलने की दुर्गंध आई तो व्यवसायी को आग लगने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


बदहवास व्यवसायी और उसके परिजनों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने छत से बालू के ढेर पर कूदकर जान बचाई। सूचना पर फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोंच रेलवे स्टेशन के सामने मियागंज में वीरेंद्र अग्रवाल की हैंडलूम कपड़ों की थोक दुकान और फर्नीचर का गोदाम है।

ऊपरी हिस्से में वीरेंद्र का घर भी है। दुकान और गोदाम में कुछ निर्माण कार्य भी चल रहा था। शनिवार की रात लगभग एक बजे अचानक गोदाम में रखे फर्नीचर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख आसपास के लोग जाग गए।
विज्ञापन


लोगों ने वीरेंद्र को जगाने के लिए उनके घर में ईंट पत्थर फेंके, लेकिन उनकी नींद नहीं खुली। जब सामान जलने की दुर्गंध बेडरूम में पहुंची तब वीरेंद्र की आंख खुली और उन्होंने पत्नी और दो बच्चों को जगाया। बदहवास वीरेंद्र का परिवार बाहर निकलने की कोशिश में जुट गया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उन्हें बाहर निकलने का रास्ता नहीं सूझा।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए वीरेंद्र पत्नी और दोनों बच्चों के साथ छत से घर के बाहर पड़े बालू के ढेर पर कूद गए। इसमें वीरेंद्र चुटहिल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर बलिराज शाही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को बुलाया। कोंच फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी से आग बुझती न देख उरई और जालौन की दमकल बुला ली गईं।

आग की भयावहता लगातार बढ़ती देख पुलिस ने आसपास का पूरा इलाका खाली करा दिया था। तीनों गाड़ियों ने मोहल्लेवालों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दो दोपहिया वाहन भी झुलसकर क्षतिग्रस्त हो गए। वीरेंद्र ने करीब 35 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही। हालांकि अधिकारियों ने मोटे तौर पर 20-25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।

मोहल्लेवालों ने किया सहयोग 
दुकान और गोदाम में लगी आग को बुझाने में मोहल्लेवालों का सराहनीय सहयोग रहा। आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखकर दुकान के ऊपर बने घर में सो रहे दुकान मालिक के परिवार को जगाने के प्रयास किया। जब नींद नहीं खुली तो ईंट पत्थर फेंककर मालिक को जगाया। जब फायर सर्विस को फोन लगाया तो फोन नहीं लगा, इस पर मोहल्ले के लोग दौड़कर फायर सर्विस को सूचना देने गए। लोग अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने में लग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें