फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौनः पंचायती राज इलेक्शन कमेटी के सदस्य बनें विनोद

विज्ञापन
पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। बुंदेलखंड में कांग्रेस के कद्दावर नेता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी का कद पार्टी में अब और भी ऊंचा हो गया । उन्हें पंचायती राज इलेक्शन कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। उन्हें मिली इस नई जिम्मेदारी से जिले के कांग्रेसी बेहद खुश हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के मुताबिक विनोद चतुर्वेदी के सांगठनिक कौशल का लाभ पार्टी को जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में कांग्रेस को एक नए विजन के साथ जनता के बीच जाने और पूरी ताकत के साथ उभरने का मौका मिलेगा। कांग्रेसियों ने मियांगंज में बैठक कर खुशी मनाई और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा, अनिल वैद्य, प्रभुदयाल गौतम, प्रमोद शुक्ला, प्रधव मिश्रा, राघवेंद्र तिवारी, अखिल वैद, अहमदखां कड़ू मामा, लालप्रताप सिंह, अनिल पटैरया, श्रीनारायण दीक्षित, हाजी सेठ नसरुल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, मिजाजी लाल निरंजन, आजाद उद्दीन, दंगलसिंह यादव, नवलकिशोर जाटव, अमित रावत, विशाल कैफी, ओमप्रकाश कौशिक, राजेन्द्र निगम, शकील मकरानी, शमसुद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें