फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आईजीआरएस निस्तारण में जालौन पुलिस प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण में जालौन पुलिस ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि माह दिसंबर 2025 की प्रदेशीय रैंकिंग में मिली है। खास बात यह है कि जनपद के 14 थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक संदर्भ का निर्धारित समयावधि में निस्तारण अनिवार्य होता है। इसके तहत जांचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच करते हैं और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाती है। साथ ही शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त संदर्भों की उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जाती रही, जिससे शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संभव हो सका।
जालौन पुलिस के इस निरंतर प्रयास, कड़ी मेहनत और समन्वय का परिणाम है कि जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शी, निष्पक्ष और जनहितकारी कार्यवाही जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें