कालपी। कोतवाली पुलिस ने कालपी थाना क्षेत्र के एक टॉप टेन अपराधी को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। इसी के साथ एक पास्को एक्ट का आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग के पास से कालपी थाना के टॉप टेन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर हकीम बेग पुत्र हलीम बेग निवासी ग्राम गुलौली थाना कालपी को 315 वोर का एक तमंचा व 2 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए टॉप ट्रेन अपराधी हकीम बेग के खिलाफ हत्या का प्रयास, गो हत्या अधिनियम, सहित लगभग एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार पुलिस ने पास्को एक्ट में वांछित आरोपी अक्षय पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम बरखेड़ा थाना कालपी को जोल्हूपुर में सिंह ढाबा के पास गिरफ्तार किया है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी शिव गोपाल सिंह वर्मा मौजूद रहे।