फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौनः ब्राह्मणों की हत्याओं पर समाज के लोगों ने आक्रोश जताया

विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन देने जाते ब्राह्मण महासभा के लोग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। प्रदेश में लगातार हो रही ब्राह्मणों की हत्या से ब्राह्मणों में आक्रोश है। सोमवार को भगवान परशुराम चेतना पीठ की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था और ब्राह्मणों की हो रही हत्या पर आक्रोश जताते हुए योगी सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

भगवान परशुराम चेतना पीठ के रामेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर बताया कि भाजपा शासन में ब्राह्मणों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्या हो रही है। हाल ही में लखीमपुर खीरी में तीन बार विधायक रहे निर्वेंद्र मिश्रा की हत्या कर दी गई। संगठन की मांग है कि मृतक परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराने के साथ घटना में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रत्यूष द्विवेदी, सानू पाठक, धीरू उदैनिया, सुमित त्रिपाठी, मनमोहन, रितिक बाजपेयी, अमित चतुर्वेदी, मनीष, शिवम, सुजीत तिवारी, आशीष तिवारी, शिवांग दुबे, उज्वल आदि रहे।
उधर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और परशुराम सेना की ओर से जिलाध्यक्ष आशुतोष चतुर्वेदी, जयशंकर द्विवेदी, उमा वल्लभ शांडिल्य, पुनीत दुबे, अमित तिवारी, दीपक पांडेय, पवन द्विवेदी आदि ने ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्याओं की न्यायिक जांच कराकर दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें