फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन ः नहीं थमी पराली जलाने की घटनाए तो जिम्मेंदारों पर होगी कार्रवाई: एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

उरई। अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल योजनांतर्गत जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार हुई। जिसमें फसलों के अवशेष जलाए जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए जनपद स्तर पर गठित अनुश्रवण सेल एवं तहसील स्तर पर गठित उड़नदस्ता में नामित अधिकारियों व कर्मचारियों को पराली जलाने की घटना पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जिम्मेदार अधिकारी नियमित रुप से अभियान चलाकर पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाए। बैठक में उप कृषि निदेशक आरके तिवारी ने बताया कि जनपद में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने एवं पराली प्रबंधन हेतु 19 फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ है। जिसपर 80 प्रतिशत एवं अधिकतम 4 लाख रुपये का अनुदान देय है, जोकि 15 ग्राम पंचायतों एवं 04 सहकारी समितियों को वितरित किया जाना है।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन हेतु पैडी स्ट्राचापर, श्रेडर, मल्चर, श्रब मास्टर, रोटरी स्लेशर, हाइड्रोलिक, व रीपर कमबाइंडर आदि यंत्र चिन्हित किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने सहायक निबंधक एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द क्रमश 04 सहकारी समितियों एवं 15 ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराएं, जिससे समय ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर यंत्रों के क्रय हेतु अनुदान प्रदत्त कराया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम हेतु गठित तहसील स्तरीय उड़नदस्तों में नामित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि धान कटने के समय से लेकर रबी की बुवाई तक प्रतिदिन फसल अवशेष जलाने की घटनाओं एवं इसकी रोकथाम के लिये नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। पराली जलाने की घटनाएं पाए जाने की स्थिति में उड़नदस्ता द्वारा संबंधित थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने बैठक में पराली प्रबन्धन हेतु जनपद की मिट्टी के नेचर अनुरूप यंत्र दिलवाए जाने की मांग की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार, किसान नेता साहब सिंह चौहान, जनपद के प्रगतिशील कृषक श्री अशोक कुमार सिंह ग्राम मड़ोरी एवं श्री लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी सहित जनपद स्तर पर गठित अनुश्रवण सेल एवं तहसील स्तर पर गठित उड़नदस्ता में नामित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें