फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्म संग सियासत के बोले ‘बोल’

विज्ञापन
ग्राम चांदनी में रामकथा मंच पर संबोधित करती केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। केंद्रीय ग्रामीण विकास उपभोक्ता खाद्य और सार्वजनिक वितरण केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने तहसील क्षेत्र के ग्राम चांदनी में आयोजित रामकथा में आध्यात्मिक चर्चा करने साथ ही विरोधियों को भी घेरा।
विज्ञापन

गुरु भाई स्वामी स्वरूपानंद के साथ मंच पर मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री ने संबोधन की शुरुआत सन्यासी की परिभाषा बताते हुए की। उन्होंने कहा कि संन्यासी सबका होता है। प्रवचन में उन्होंने रामकथा के पौराणिक व सामयिक महत्व पर भी विचार की।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जैसा साहसिक कार्य भाजपा सरकार ही कर सकती थी। आज कश्मीर में तिरंगा फहरा रहा है साथ ही विकास कार्य हो रहे है। लोग खुश है। विरोधियों पर तंज कसा, कहा भाजपा के कार्यों से उन्हीं लोगों के पेट में दर्द हो रहा, जिन्होंने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवायी थी।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह (मायावती) कहती हैं कि भाजपा ब्राह्मणों की विरोधी है, जबकि तिलक, तराजू और तलवार का उन्होंने ने ही दिया था। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधा। बोलीं, कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है। इस चुनाव के बाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बौखलाहट में भाजपा के हर कार्य को अपना बता रहे हैं।
जबकि मुजफ्फरनगर में दंगा हो रहा था तो वह सैफई में नाच देखने का काम कर रहे थे। आज देश मे मजबूत सरकार है पूरी दुनिया पीएम मोदी का नाम हो रहा है। इस दौरान विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद निरंजन, सुरेश निरंजन भैयाजी ने भी जनता को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, विकास पटेल, शीलू निरंजन, सरिता वर्मा, श्यामसुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें