फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: महिला मित्र के घर के बाहर युवक ने पेट्रोल डाल लगाई आग, पुलिस ने दंपति को हिरासत में लिया

Mon, 25 Jan 2021 09:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालौन के राजेंद्र नगर में रविवार की रात ऑटो चालक ने महिला मित्र के घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला और उसके पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शहर के मोहल्ला चुर्खी बाईपास निवासी शैलेंद्र कुमार (28) पुत्र अमर चंद्र ऑटो चालक है। वह मटर तुड़वाने की ठेकेदारी भी करता है। परिजनों का कहना है कि उसने मोहल्ला राजेंद्र नगर की एक महिला को मटर तोड़नेे का ठेका दिया था।

इसके चलते वह अक्सर महिला के पास जाता था। रविवार की देर रात शैलेंद्र कुमार पेट्रोल लेकर महिला के घर पहुंचा और उसके घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर राजेंद्र नगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आग बुझा कर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी नाजुक हालत देखकर डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। उधर, चौकी प्रभारी साबिर अली ने बताया महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें