फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौनः देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, पंडालों में भी किए दर्शन

विज्ञापन
संकटा माता मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : ORAI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। नवरात्र के छठवे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की। सुबह से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में स्थित देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधिविधान से पूजन कर देवी मां के जयकारे लगाए। शहर के संकटा देवी मंदिर, हुल्की माता मंदिर, शीतला देवी मंदिर, काली माता, बड़ी माता, जालौन की माता मंदिरों में सुबह और शाम दोनों समय भक्तों ने आरती की और मैया के जयकारे लगाए। जगह-जगह सजे देवी पंडालों में भक्तों ने देवी के दर्शन किए। समितियों की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

उधर, मुहम्मदाबाद संवाद के अनुसार, ग्राम डकोर में गुडू बाबा के स्थान पर देवी पंडाल को भव्य रूप से सजाया गया। इसमें आलोक दुबे, विवेक यादव, किशन त्रिपाठी, अमन तिवारी, आशीष, राममोहन, राहुल विश्वकर्मा ने कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों को दर्शन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें