फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में कोरोना की जांच के लिए बुलाने गई आशा के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कोरोना पॉजिटिव निकले युवक के परिजनों को जांच कराने की बात कहना एक आशा बहू को महंगा पड़ गया, आक्रोशित परिजनों ने आशा बहू के साथ मारपीट कर दी। आशा बहू ने इसकी सूचना जांच टीम व पुलिस को दी। वही थाना पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विगत दिनों पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया था, रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर युवक सीएचसी से भाग गया था। चिकित्सा अधीक्षक की सूचना पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गांव से पकड़ कर एंबुलेंस की मदद से मुख्यालय के जमुना पैलेस में बने कोविड सेंटर में भर्ती कराया था। इसके बाद चिकित्साधिकारी के निर्देश पर सोमवार को सीएचसी की टीम ने ग्राम हरचंदपुर में कैंप लगा कर युवक के परिजनों व संपर्क में आए लोगों की जांच कर रही थी, तभी टीम के निर्देश पर गांव की आशा बहू सुमित्रा पत्नी संतोष निवासी हरचंदपुर पॉजिटिव आए युवक के परिजनों को जांच के लिए बुलाने गई तो, युवक के परिजन आक्रोशित हो गए और आशा के साथ अभद्रता करने लगे, जिसका विरोध करने पर परिजनों ने आशा के साथ मारपीट कर दी। मामले की सूचना आशा ने स्वास्थ्य टीम व पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन भाग गए।
आशा बहू के साथ हुई मारपीट की घटना की जानकारी अन्य आशा बहुओं को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त है। आशा संघ की अध्यक्ष रामकुमारी का कहना है कि अगर इसी तरह की घटनाएं आशा बहुओं के साथ हुई तो हम लोग कार्य का बहिष्कार कर देंगे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है कड़ी कार्रवाई होगी। वही चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आए दिन होने वाली गाली गलौज मारपीट की घटना ठीक नही है, इन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य कर्मी अपना कार्य कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें