फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवती ने छेड़खानी पर शोहदे की चप्पलों से की पिटाई, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 19 Sep 2022 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
युवती ने युवक को चप्पलों से पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने युवक को चप्पलों से पीट दिया। घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन

कोतवाल बलिराज शाही का कहना है कि वायरल वीडियो दो दिन पुराना है। युवती की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। कोंच कोतवाली क्षेत्र में 16 सितंबर की शाम युवती बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। दूसरे संप्रदाय के युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। जिस पर युवती ने शोर मचा दिया जानकारी पाते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। तभी युवती ने आरोपी की चप्पलों से पिटाई की। वायरल वीडियो देखकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें