सिरसाकलार। खेत में गया किसान अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उन्हें ग्वालियर ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के लौना गांव निवासी किसान देवेंद्र सिंह (48) मंगलवार की दोपहर खेत पर काम करने गया था जहां वह अचेतावस्था में पड़ा था। लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे ग्वालियर ले गए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छोटे भाई राकेश ने बताया कि दोपहर में वह खेत पर काम करने गए थे। उनकी मौत से पत्नी मंजनी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)